ऐसे पुरा होगा विदेश यात्रा का सपना…

यात्रा। हर किसी का सपना होता है कि वह विदेश घूमने जाए, लेकिन कई बार वीजा के चक्करों से हमारा ट्रिप बनते-बनते कैंसिल हो जाता है। वीजा एक ऐसा दस्तावेज होता है, जो आपको किसी दूसरे देश में जाने की अनुमति देता है। कई बार समय से वीजा नहीं मिल पाता है, जिसकी वजह से हमारा विदेश घूमने का प्लैन अधूरा रह जाता है, लेकिन हम अगर आपसे कहें कि आप बिना वीजा के भी विदेश घूम सकते हैं। ऐसे कई देश हैं, जहाँ घूमने के लिए वीजा की ज़रूरत नहीं होती है। जी हैं, दुनिया के कई देश भारतीय नागरिकों को बिना वीजा के, सिर्फ पासपोर्ट पर घूमने की सुविधा देते हैं। हम आज आपको ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, आप जहाँ बिना वीजा के आराम से घूम सकते हैं। तो चलिए जानते है…

नेपाल- भारत का पड़ोसी देश होने के नाते हर साल बहुत से लोग नेपाल घूमने जाते हैं। नेपाल अपनी संस्कृति, मंदिरों, बौद्ध मठों और समृद्ध वन्य जीवन के लिए जाना जाता है। यहाँ का पशुपति नाथ मंदिर बहुत फेमस है। नेपाल जाने के लिए वीजा की ज़रुरत नहीं होती है।

मकाऊ- दक्षिणी चीन के पास बसा यह छोटा सा देश मकाऊ घूमने के लिए बहुत ही सुंदर जगह है। यह देश अपनी सुंदरता और लक्जरी लाइफ के कारण भारतीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां पर आप एक महीने तक बिना वीजा के आराम से घूम सकते हैं।

मालदीव- दुनिया की सबसे सुंदर जगहों में से एक है मालदीव। इस देश में करीब 1200 आइलैंड हैं, जो अपनी सुंदर वाइट सैंड और अंडर वाटर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर हैं।  इस जगह की सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ आप बिना वीजा के घूम सकते हैं।

इंडोनेशियाइंडोनेशिया भारतीयों की टॉप हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। इंडोनेशिया अपने सुन्दर द्वीपों और बीच के लिए मशहूर है। इसके साथ ही यहाँ पर एक महीने तक बिना वीजा के रहने की सुविधा भी है। आप भी अगर इंडिया से बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इंडोनेशिया का ट्रिप आपके लिए यादगार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *