हिमाचल में 14 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने के है आसार

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में 14 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 11 और 12 को बर्फबारी और बारिश का अनुमान है। राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम शुष्क रहा और शहर के बाजारों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। रविवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 14.6, सुंदरनगर 12.4, कल्पा 6.7, धर्मशाला 16.8, ऊना 20.7, नाहन 19.9, केलांग 3.8, पालमपुर 14.5, सोलन 12.0, मनाली 8.6, कांगड़ा 17.0, मंडी 15.3, बिलासपुर 19.0, हमीरपुर 19.2, चंबा 14.1, डलहौजी 13.3, कुफरी 13.5 और पांवटा साहिब में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला का अधिकतम तापमान 23.6, सुंदरनगर 31.2, भुंतर 31., कल्पा 22.3, धर्मशाला 27.0, ऊना 34.3, नाहन 28.0, केलांग 20.3, पालमपुर 25.5, सोलन 29.2, मनाली 23.0, कांगड़ा 30.0, मंडी 31.1, बिलासपुर 33.0, हमीरपुर 30.0, चंबा 29.4, डलहौजी 19.8 और कुफरी का 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *