अरे! अब यूक्रेन किसकी कर रहा तैयारी…

मॉस्को। रूस-यूक्रेन जंग का आज 55वां दिन है। कई देशों की मध्यस्थता के बावजूद भी रूस और यूक्रेन किसी स्थायी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसह बीच रूस ने दावा किया है कि मारियूपोल शहर पूरी तरह से बर्बाद हो गया है, हालांकि यूक्रेन ने इससे साफ इनकार किया है।

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने कहा है कि मारियूपोल के हालात कठिन जरूर हैं, पर अब भी हम यहां रूसी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

आपको बता दें कि यूक्रेन के बूचा शहर में बड़े पैमाने पर कब्रें और शव पाए जाने की तस्वीरें सामने आने के बाद से दुनियाभर में इस घटना की निंदा करते हुए इसकी जांच कराने की मांग उठाई गई थी।

इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कीव में बोलते हुए आशंका व्यक्त किया कि रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन के खिलाफ रासायनिक हथियारों का भी उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हमें तैयार रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *