हरियाणा: पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया का निधन

हरियाणा।  हरियाणा के अंबाला से  सांसद व बीजेपी नेता रतन लाल कटारिया का आज सुबह ही  निधन हो गया। रतन लाल कटारिया पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ के पीजीआई  में भर्ती थे। और वहीं उन्‍होने दम तोड़ दिया। जिसके बाद उनके शव को पंचकूला लाया गया। बता दें कि  दोपहर को मनीमाजरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पीएम मोदी के बेहद करीबी रतन लाल के निधन से पूरे हरियाणा में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

बता दें कि रतन लाल कटारिया को 1980 में भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद वह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा के अखिल भारतीय महामंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री तक के सफर के बाद उन्हें जून 2001 से सितंबर 2003 तक बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। 1987-1990 में प्रदेश सरकार के संसदीय सचिव एवं हरिजन कल्याण निगम के चेयरमैन बने। जून 1997 से जून 1999 तक वह हरियाणा वेयर हाउसिंग के चेयरमैन रहे। 6 अक्टूबर, 1999 को रतन लाल कटारिया अंबाला से सांसद निर्वाचित हुए। हालांकि इसी सीट से राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा से वह लगातार दो बार हार गर थे, लेकिन वर्ष 2014 के चुनाव में उन्होंने जीत का रिकार्ड बनाया था। 2014 में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि को 3,40074 वोटों से हराया। इस जीत के साथ वे सांसद बन गये।

सीएम मनोहर लाल ने जताया शोक

सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर कहा ‘पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज़ उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *