रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया देश के पहलें वायुसेना विरासत केंद्र का उद्घाटन

चंड़ीगढ़।  भारतीय वायुसेना के पहले विरासत केंद्र का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रिबन काटकर शुभारभ किया। रक्षामंत्री सुबह सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में बनाए गए वायुसेना के पहले विरासत केंद्र पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और सांसद किरण खेर भी उपस्थित रहें।

राजनाथ सिंह ने यहां स्थापित मिग 21 का जायजा लिया। उसके बाद वो कॉकपिट में बैठे और उन्होंने मिग 21 के बाहर ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी साथ में मौजूद हैं। विरासत केंद्र के बाहर सफेंद टेंट लगाया गया है। वहीं मध्यमार्ग स्थित सेक्टर 9 में ट्रैफिक डायवर्ट करने की वजह से जाम लग गया। बता दें कि ये विरासत केंद्र 17 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। 3 जून 2022 को इस केंद्र को स्थापित करने के लिए एमओयू हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *