इस वर्ष रामनवमी पर अत्यंत दुर्लभ योग का निर्माण, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत

एस्‍ट्रोलॉजी। प्रत्‍येक वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर रामनवमी का त्‍योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष रामनवमी 30 मार्च को है। माना जाता है कि धर्म की पुनर्स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने प्रभु श्री राम के रूप में अपना सातवां अवतार लिया था। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष धूम-धाम से राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। राम नवमी के अवसर पर देशभर के समस्त राम मंदिरों में प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की जाती है। सनातन धर्म में राम नवमी के पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान राम के साथ मां दुर्गा की नौवें स्वरूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा होती है।

इसके अलावा इस वर्ष राम नवमी पर अत्यंत दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है, जो कई राशियों के लिए बहुत शुभ साबित होने वाला है। दरअसल इस वर्ष राम नवमी पर सूर्य, बुध, गुरु मीन राशि में होंगे। इसके अलावा शनि कुंभ में और शुक्र और राहु मेष राशि में विराजमान हैं। इस दौरान मालव्य, केदार, हंस और महाभाग्य जैसे योग बनेंगे। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, गुरु पुष्य योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। तो आइए जानते हैं किन राशियों के लिए शुभ है राम नवमी…

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए राम नवमी का त्योहार काफी अच्‍छा साबित होने वाला है। इस दिन बन रहे शुभ योग से वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। साथ ही निवेश के लिए यह बहुत अच्छा समय है।

सिंह राशि
इस बार सिंह राशि वालों के लिए भी रामनवमी का पर्व बेहद खास होने वाला है। पुराने कर्ज से परेशान हैं तो इससे छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान आय के नए स्रोत खुलेंगे। कार्यस्थल पर भी मान-सम्मान मिलेगा।

तुला राशि  
तुला राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर विशेष लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि के प्रबल योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही भगवान राम के आशीर्वाद से आपके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *