Chandrayaan 3: भारत ही नहीं दुनियाभर में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की हो रही कामना

Mission Moon: भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 आज चांद के साउथ पोल के पास लैंड करेगा। इसके साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। Chandrayaan-3 के सफल लैंडिंग के लिए देशभर में दुआएं मांगी जा रही है। चंद्रयान के सफल लैंडिंग के लिए केवल भारत ही नहीं दुनियाभर से इस ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है।

सिंगापुर के उच्चायुक्त सिमोन वॉन्ग ने बताया कि वह चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने एक्स पर कहा कि ‘मैं चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए अरबों लोगों के साथ प्रार्थना में शामिल हो रहा हूं।’ इसरो ने अपने नए अपडेट में बताया कि मिशन अपने तय समय पर है और सिस्टम की भी रोजाना जांच की गई है। महाराष्ट्र के पुणे के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लिए हवन पूजा और महाआरती की गई है।
ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन से लेकर यूएस तक चंद्रयान 3 की सफलता के लिए विशेष पूजा और अनुष्ठान आयोजित किया गया है। भारत के विभिन्न हिस्सों में चंद्रयान 3 के लिए धार्मिक समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में खास गंगा आरती भी कराई जा रही है। आरती से पहले हवन पूजा भी की गई।

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए भुवनेश्वर, वाराणसी और प्रयागराज में भी हवन पूजन कराया जा रहा है। अलीगढ़ के एक हनुमान मंदिर में कुछ श्रद्धालुओं इकट्ठा होकर पूजा-आरती करते नजर आए। तो वहीं यूपी के मुरादाबाद में श्रद्धालुओं ने मंत्रों का जाप किया।

मालूम हो कि चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण आज शाम 5:20 मिनट पर होगा। इसरो के वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद भारत चंद्रमा पर कदम रखने वाला चौथा देश (अमेरिका, रूस और चीन के बाद) चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *