चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने 23 उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब। भाजपा ने बुधवार की देर रात चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इनमें से 17 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो पहली बार चुनाव लड़ेंगे। इनमें से अधिकतर वर्तमान पार्षदों की पत्नियां या फिर रिश्तेदार हैं। टिकटों की घोषणा के साथ ही पार्टी में बगावत भी शुरू हो गई है। भाजपा नेता व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गुरप्रीत हैप्पी समेत कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि 23 वार्डों में उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। 12 वार्ड के लिए शुक्रवार तक उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे। बताया कि प्रत्येक वार्ड से मंडल के पदाधिकारियों ने उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया, जिसके बाद, जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों, पूर्व जिलाध्यक्षों, प्रदेश के पदाधिकारियों ने उम्मीदवारों की स्क्रूटनी की। पार्टी ने कई दौर के उम्मीदवारों के सर्वे किए, जिसमें स्थानीय और राष्ट्रीय नेतृत्व शामिल थे। सभी सिफारिशों के बाद हाईकमान की स्वीकृति के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। सूद ने बताया कि उम्मीदवारों में कई नए लोगों को मौका दिया गया है। पढ़े लिखे लोगों को टिकट मिला है। कहा कि पार्टी ने आया राम गया राम वालों को टिकट नहीं दिया है। वहीं, टिकटों की घोषणा के बाद फैले असंतोष के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी की सहमति से टिकटों की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *