केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा में खोलेगा अपनी खेल अकादमी…..

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) देहरा में अपनी खेल अकादमी खोलेगा। इसके लिए केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय के साथ सीयू जल्द ही एमओयू साइन करेगा।

इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय अकादमिक सेंटर खोलने के लिए भी सीयू प्रशासन पहल कर चुका है, जिसके चलते कई विदेशी छात्र-छात्राएं केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययन करने आ सकते हैं। यह जानकारी केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने दी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय जल्द ही अपनी खेल अकादमी खोलने जा रहा है। सीयू को शोध, अध्ययन के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी अपनी पहचान मिले, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल मंत्रालय की ओर से सीयू के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने का फैसला लिया है। प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में देहरा और धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसरों का काम शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *