वज़न घटाने के लिए सबसे बेस्ट हैं यें…

लाइफस्टाइल। गर्मी का सीजन भले ही सबका हाल बेहाल कर देता हो, लेकिन यह वज़न घटाने के लिए सबसे बेस्ट समय माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे लिए दिन की शुरुआत करना मुश्किल नहीं होता, जिससे हमें लंबा दिन मिलता है।

साथ ही खूब पानी पिया जाता है और पसीना भी आता है। यह सभी चीज़ें वज़न कम करने का काम करती हैं। गर्मी न सिर्फ आपके लिए वर्कआउट करना आसान होता है, बल्कि इसके परिणाम भी जल्दी दिखने लगते हैं।

गर्मी के मौसम में आने वाले फल भी वज़न कम करने में आपकी मदद करते हैं। यह फल पानी से भरपूर होने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरे होते हैं। तो चलिए जानते है 5 ऐसे ही फलों के बारे में….

तरबूज़:- आपको बता दें कि तरबूज एक ऐसा फल है, जिसे खाते ही ठंडा महसूस होता है, साथ ही यह मीठे की क्रेविंग को भी पूरा कर देता है। इसलिए इसे गर्मी का बेस्ट फल माना जाता है। 92 प्रतिशत पानी से बना यह फल आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है।

इसमें मौजूद पानी लंबे समय तक पेट को भरा भी रखते हैं। तरबूज़ विटामिन सी, फाइबर, विटामिन ए, पोटेशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सिडेंट लाइकोपीन से भरा होता है, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोक सकता है।

खीरा:- आपको बता दें कि गर्मी के मौसम में खीरा खूब खाया जाता है। इसे आप अपने डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं, जैसे- सलाद, समूदी आदि। इसमें प्राकृतिक कूलिंग गुण होते हैं, जो आपको डिहाइड्रेशन और गर्मी से बचाते हैं।

खीरे का 95 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ पानी होता है, इसमें कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है। आपके पेट को यह लंबे समय तक भरा रखता है, साथ ही डिटॉक्स करता है और त्वचा को खूबसूरत और स्वस्थ बनाए रखता है।

संतरे:- आपको बता दें कि यह खट्टा फल पोटेशियम और विटामिन-सी का एक समृद्ध स्रोत है। इसमें विटामिन-ए, के, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे न्यूनतम मात्रा में अन्य पोषक तत्व होते हैं। विटामिन सी प्रतिरक्षा और चयापचय को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

इसके अलावा यह खट्टा फल फाइबर से भी भरपूर होता हैं और इसमें 88 प्रतिशत पानी होता है। यह फल आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद कर सकता है। साथ ही यह गर्मी से जूझने में शरीर की मदद भी करता है।

ख़रबूज़:- खरबूज़े में पानी की मात्रा काफी होती है, साथ ही यह कई तरह के पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। गर्मी में आने वाला यह फल कैलोरी के मामले में कम और फाइबर में उच्च होता है, जिससे वज़न कम करने में मदद मिलती है।

आडू:- आपको बता दें कि आड़ू एक कम कैलोरी वाला फल है। मील्स के बीच भूख लगने पर आप इसे स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं। इससे आप अनहेल्दी और चीनी युक्त चीज़ें खाने से बचेंगे।

आपको बता दें कि इस फल में 89 प्रतिशत पानी और खूब सारा फाइबर होता है। इसे मील्स के बीच में खाने से आपकी भूख संतुष्ट होती है और लंबे समय तक भूख लगती भी नहीं है। आडू विटामिन-ए, सी, आयर, ज़िंक के सहित कई पोषक तत्वों से भरा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *