रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर ड्रोन से हमले की कोशिश, यूक्रेन पर लगाया आरोप

विदेश। रूस की तरफ से राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हत्या की साजिश रचे जाने का दावा किया गया है। रूस का कहना है कि यूक्रेन ने क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की। क्रेमलिन ने इसे आतंकवादी कृत्य करार दिया है और जवाब देने के उसके अधिकार तहत कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।

क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि दो मानवरहित व्हीकल (ड्रोन) को रूस की ओर भेजा गया था। उनके निशाने पर राष्ट्रपति पुतिन थे। ड्रोंस को मार गिराया गया है। हम इसे एक सुनियोजित आतंकवादी कृत्य मानते हैं। यह रूसी संघ के राष्ट्रपति पुतिन की जान लेने का एक प्रयास था। हालांकि हमले में पुतिन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

रूस ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के काम करने का कार्यक्रम नहीं बदला गया है। यह हमेशा की तरह जारी रहेगा। हम जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार के तहत काम करेंगे। मौजूदा हालात को देखते हुए यही सही है। बता दें कि मामले में यूक्रेन की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *