18 साल बाद आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा…

रोचक जानकारी।  अंतरिक्ष हमारी कल्पनाओं से भी कई गुना खूबसूरत और रहस्यों से भरा है। आकाश में अक्‍सर कोई न कोई रहस्यमयी खगोलीय घटना होती रहती है। इनमें से कुछ ही ऐसी घटनाएं होती हैं जिन्‍हें हम देख या महसूस कर पाते हैं। ज्योतिष की नजर में इन घटनाओं का भले ही जो भी प्रभाव हो, लेकिन दर्शकों के लिए इन दुर्लभ नजरों को देखना आकर्षण का केंद्र होता है। ऐसा ही एक नजारा इस माह आसमान में देखने को मिलेगा।

अंतरिक्ष की अद्भुत घटनाओं में से एक है ग्रहों का एक लाइन में आना। दरअसल, इस माह एक साथ बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि ग्रहों को देखने को मिलेगा। ये दुर्लभ नजारा 18 साल पहले 2004 में पृथ्वी पर देखा गया था।

तब भी ये पांचों ग्रह एक साथ देखे गए थे। गौरतलब है कि 18 वर्षों में ऐसा पहली बार हो रहा है जब पांच ग्रह- बुध, शुक्र, मंगल,बृहस्पति और शनि इस पूरे महीने एक क्रम में होंगे और इन्हें सुबह-सुबह क्रमवार देखा जा सकता है। खगोलविद इस घटना को ग्रहों का संगम (Conjunction) कहते हैं।

जून की शुरुआत से ही बना हुआ है अद्भुत नजारा :-
आसमान में यह दुर्लभ और अद्भुत नजारा जून की शुरुआत से ही बना हुआ है। इस नजारे को सुबह-सुबह देखा जा सकता है। आज यह नजारा बेहद खास हो सकता है। शुक्र और मंगल के बीच घटता हुआ अर्धचंद्र भी दिखाई देगा।

इस नजारे को देखने के लिए सबसे अच्छी जगह पूर्व की तरफ क्षितिज में है और इस नजारे को दूरबीन से देख सकते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, बुध नहीं दिखे तो निराश होने की जरूरत नहीं है। अगर चार ग्रह भी एक साथ दिखते हैं, तो एक खूबसूरत नजारा होगा।

2040 में बनेगा यह संयोग :-
इन ग्रहों को अंतिम बार 2004 में एक सीधी रेखा में देखा गया था। अब यह ग्रह फिर 18 साल बाद 2040 में एक साथ नजर आएंगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर मौसम साफ रहता है तो ये ग्रह एक सीध में आसानी से देखे जा सकते हैं। हालांकि, अगले कुछ महीनों में इनके बीच की दूरी बढ़ती जाएगी। सितंबर तक शुक्र और शनि इस संगम से बाहर हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *