प्रयागराज। विश्व जन कल्याण कोरोना महामारी से निजात के लिए अनंत पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ कृपासिंधु हनुमान (काले हनुमान) मंदिर त्रिवेणी बांध पर रघुवरशरण महाराज गुफा वाले बाबा के सानिध्य में शुक्रवार को भी जारी रहा। सावन के छठवें दिन बतौर मुख्य अतिथि स्वामी भानुस्वरूप ब्रह्मचारी उपस्थित रहे। नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट प्रयाग के तत्वाधान में महामारी से मुक्ति के लिए यह यज्ञ कराया जा रहा है। मुख्य यजमान के रूप में लेखाकार संघ के अध्यक्ष राग विराग सपत्नीक उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का भांग- धतूरे से अभिषेक किया। यज्ञ स्थल पर अभिषेक और आरती के बाद भक्तों को महाशिवपुराण कथा का अमृतपान कराते हुए स्वामी भानुस्वरूप ब्रम्हचारी ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से इस माह में सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। यज्ञ संयोजक पं श्याम सूरत पांडेय ने बताया कि सावन में भगवान शिव की पूजा करने से संपूर्ण ब्रह्मांड की पूजा करने का फल मिल जाता है। इस दौरान अभिषेक, आरती में योगिराज देवरहा जंगल बाबा, यज्ञाचार्य पवन देव, संरक्षक फूलचंद्र दुबे, बीके पांडेय, राजनाथ तिवारी, राजेंद्र तिवारी दुकानजी, महासचिव सत्य प्रकाश पांडेय, कृष्णानंद तिवारी,आशा पांडेय, श्रवण दुबे, विनीत कृष्ण भारद्वाज, दिनेश स्वरूप ब्रम्हचारी, कल्पनेश बाबा, मक्खन महाराज, महंत उमेश दास समेत कई संत और भक्त शामिल रहे।