‘द पैराडाइज’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज, पहले दिन ही की 12 करोड़ का कलेक्शन

The Paradise: साउथ सुपरस्टार नानी और राघव जुयाल (Raghav Juyal) स्टारर पैन इंडिया रिलीज फिल्म द पैराडाइज 24 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म का रिलीज से पहले काफी बज बन चुका था जिसके चलते इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई थी. वहीं दुनियाभर से फिल्म को एडवांस बुकिंग में भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म की पहले दिन की कमाई के अनुमानित आंकड़े भी आ रहे हैं.

द पैराडाइज’ ने सुबह 12 बजे तक करीब 12 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. 

ये फिल्म थियेटर्स में तमिल, तेलुगु और हिंदी सहित 8 लैंग्वेज में रिलीज हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा कलेक्शन तेलुगु लैंग्वेज में हुआ है. 58% ऑक्यूपेंसी के साथ तेलुगु में इस फिल्म ने 14.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, हिंदी लैंग्वेज में 0.67 करोड़ और तमिल में 0.48 करोड़ का कलेक्शन 1 बजे तक कर चुकी है.   इसी के साथ इसका दोपहर 1 बजे तक का कुल कलेक्शन 15.95 करोड़ हुआ है.

नानी ऑस्कर डिजर्व करते हैं’

फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने नानी की परफॉर्मेंस को लेकर भी रिएक्शन दे रहे हैं. फिल्म में नानी के इंटेंस अवतार और एक्टिंग की सराहना करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘द पैराडाइज में नानी के परफॉर्मेंस के लिए उन्हें ऑस्कर मिलना चाहिए.’ कई दर्शकों का मानना है कि नानी का यह अब तक का सबसे कठिन और बेहतरीन एक्टिंग है.

‘द पैराडाइज’ के बारे में

‘द पैराडाइज’ में राघव जुयाल विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं. जबकि पहली बार नानी का खूंखार अवतार देखने को मिलेगा. इसके अलावा मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी और संपूर्णेश बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें:-झारखंड के जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत 4 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *