New movie release: इस फ्राइडे थिएटर में 5 नई फिल्मों ने दस्तक दी है. यदि आप भी मानते हैं कि फिल्मों का असली मजा बड़े पर्दे पर है, तो जून के इस हफ्ते में आपके लिए नजदीकी थिएटर्स में 5 नई फिल्में रिलीज हो चुकी है। बीते शुक्रवार को जहां ‘भारत भाग्य विधाता’, ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘गवर्नर’ और ‘हॉन्टेड 3डी’ ने सिनेमाघरों की रौनक बढ़ाई, वहीं इस शुक्रवार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना, प्यार-इश्क और दोस्ती का ‘कॉकेटल 2’ जैसी फिल्मों ने रौनक बढ़ा दी है। मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘बालन: द बॉय’ एक मां-बेटे की रूह कंपा देने वाली फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई है। इसके साथ ही प्यार की एक्साइटमेंट बढ़ाने ‘उत्तेजना: द फायर’ भी आ रही है।
कॉकटेल 2
इस शुक्रवार की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म कॉकटेल 2 है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म मूल कॉकटेल का सीक्वल है. निर्देशक होमी अदजानिया की फिल्म में आज के दौर के रिलेशनशिप, दोस्ती और प्यार की उलझनों को मजेदार तरीके से दिखाया गया है. ट्रेलर और गानों ने पहले ही धूम मचा रखी है. फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म पिछली कॉकटेल की मजेदार वाइब को और आगे ले जाएगी.
टॉय स्टोरी 5
इस हफ्ते सिनेमाघरों में बच्चों और परिवार के लिए सबसे परफेक्ट फिल्म टॉय स्टोरी 5 है. पिक्सर की यह प्यारी एनीमेशन फिल्म थिएटरों में 19 जून को आएगी. इस बार टॉयज टेक्नोलॉजी और स्क्रीन टाइम से मुकाबला करते नजर आएंगे. वुडी, बज लाइटईयर और बाकी दोस्तों की नई कहानी दिल छू लेने वाली होने वाली है. टिम एलन, टॉम हैंक्स जैसी आवाजों के साथ रैंडी न्यूमैन का म्यूजिक फिर से जादू बिखेरने वाला है.
द फ्यूरियस
एक्शन पसंद करने वाले दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में द फ्यूरियस भी दस्तक देने वाली है. जिया मियाओ और जो तस्लीम स्टारर यह फिल्म तगड़े फाइट सीन्स और रोमांच से भरी हुई है. एक बाप की बेटी को बचाने की कहानी में तेज रफ्तार एक्शन और इमोशन दोनों हैं. हांगकांग स्टाइल की फाइट के शौकीनों को यह फिल्म खूब पसंद आने वाली है.
बालन द बॉय
मलयालम सिनेमा का दमदार फिल्म बालन द बॉय हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज हो रही है. चिदंबरम द्वारा निर्देशित यह ड्रामा एक किशोर लड़के की गुमशुदा मां की तलाश और उसके अतीत की कहानी है. भावुक पलों, सस्पेंस और सशिन श्याम के संगीत के साथ यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी. ट्रेलर देखकर ही लोग भावुक हो रहे हैं.
मां इंती बंगारम
साउथ की स्टार समांथा रुथ प्रभु अपनी नई फिल्म मां इंती बंगारम लेकर आ रही हैं. बी.वी. नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी यह तेलुगु फिल्म एक्शन, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का मिश्रण है. समांथा की ताकतवर भूमिका और फिल्म के पहले ही पूरा बजट वसूल हो जाने की खबर ने उत्सुकता बढ़ा दी है. यह उनकी तीन साल बाद बड़ी स्क्रीन पर वापसी है.
इसे भी पढ़ें:-भारत में 23 प्लेटफार्म का एकलौता स्टेशन, जहां से रोजाना गुजरती है 600 ट्रेनें