‘ऐल्फा’ से ‘धमाल 4’ तक, जुलाई में रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्में

Entertainment: अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं, तो जुलाई का महीना आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला. अगले महीने सिनेमाघरों में एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में दस्तक देने जा रही हैं. एक्शन, कॉमेडी, स्पाई थ्रिलर से लेकर हॉलीवुड की मेगा रिलीज तक, जानिए जुलाई 2026 में कौन-कौन सी फिल्में थिएटर में रिलीज होंगी.

Alpha

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘ऐल्फा’ 3 जुलाई 2026 को थिएटरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आएंगे, जबकि ऋतिक रोशन का इसमें कैमियो होगा. ‘ऐल्फा’ का डायरेक्शन शिव रवैल ने किया है.

 ‘डार्क’

तमिल फिल्म ‘डार्क’ भी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. कल्याण के. जगन के निर्देशन में बनी इस साइकोलॉजिकल हॉरर-थ्रिलर फिल्म में अजय कार्थी मुख्य भूमिका में हैं, और इसमें दिग्गज एक्टर के. भाग्यराज ने भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया है.

‘अरूपी’

मलयालम हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘अरूपी’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म को अभिलाष वारियर ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसका निर्माण प्रदीप राज ने पुनर्थम प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है. फिल्म में वैशाख रवि, नेहा चावला, जॉय मैथ्यू और साक्षी बडाला नजर आएंगे.  

‘राव बहादुर’

महेश बाबू के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘राव बहादुर’ का दर्शक बेस्ब्री से इंतजार कर रहे है. तेलुगु फिल्म ‘राव बहादुर’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को वेंकटेश महा डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में सत्यदेव, विकास मुप्पला, दीपा थॉमस, बाला पराशर, आनंद भारती, प्रणय वाका, मास्टर किरण जैसे कलाकार हैं.

धमाल 4

इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी. इस कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे.

‘लव सीजन्स’

कन्नड़ रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘लव सीजन्स’ सिनेमाघरों में 3 जुलाई को सिनेमाघरो में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म का निर्देशन क्रुथविक ने किया है और इसमें मुकुंडा रामास्वामी और दीया कीर्ति मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म प्यार और भरोसे  के बीच के रिश्ते को दिखाती है.

‘नागबंधम द सीक्रेट ट्रेजर’

तेलुगु फिल्म ‘नागबंधम द सीक्रेट ट्रेजर’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. ये भी 3 जुलाई को रिलीज होगी. अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विराट कर्ण, नभा नतेष, जगपति बाबू, मुरली शर्मा  और ऐश्वर्या मेनन हैं.

दुल्हनिया ले आएगी

फैमिली एंटरटेनर मूवी दुल्हनिया ले आएगी 24 जुलाई 2026 को थिएटरों में रिलीज होगी, जिसमें खुशाली कुमार लीड रोल प्ले करेंगी. आकाशदित्य लामा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म आज के जमाने के परिवारों, रिश्तों और उनकी उलझनों को दिखाएगी.

‘गट्टा कुश्ती 2’

तमिल फिल्म ‘गट्टा कुश्ती 2’ भी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये साल 2022 की तमिल स्पोर्ट्स-कॉमेडी ड्रामा ‘गट्टा कुश्ती’ का सीक्वल है, जिसमें विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी लीड रोल में हैं.

‘कालदल हिंगिरिला बीड़ी’

कन्नड़ फिल्म ‘कालदल हिंगिरिला बीड़ी’ भी इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रही है.  कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस से भरपूर इस फिल्म में एस.एस. अमोघवर्ष, रिथ्या गौड़ा और राघु रमनकोप्पा मुख्य भूमिकाओं में हैं. ये भी 3 जुलाई को रिलीज होगी.

क्लॉ क्लॉ क्ली क्ली नजरिया थिरिंजुनोक्की

क्लॉ क्लॉ क्ली क्ली नजरिया थिरिंजुनोक्की 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है. फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और सस्पेंस का मेल देखने को मिलेगा. इसमें गौतम हरि नारायणन और दिव्या थॉमस मुख्य भूमिकाओं में हैं.

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे

टॉम हॉलैंड की अपकमिंग मूवी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 31 जुलाई 2026 को थिएटरों में रिलीज होगी. ये फिल्म भारत में 6 भाषाओं में रिलीज होगी- अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम. इस सुपरहीरो फिल्म का बजट 1900 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:-‘आवारापन 2’ का टीजर रिलीज, इमरान-शबाना का दिखा दमदार एक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *