यूपी टीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी डिटेल

UPTET 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. इस बार परीक्षा करीब 5 साल बाद आयोजित हो रही है, इसलिए इसमें कई नए नियम और सख्ती भी जोड़ी गई है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके. आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 अप्रैल है तो वहीं UPTET 2026 एग्जाम का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई को प्रस्तावित है.

जरूरी पात्रता मानदंड

यूपी टीईटी परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक के साथ डीएलएड, डीएड, बीएलएड एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए.

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

UPTET 2026 के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखने होंगे. इसमें आधार कार्ड, 10वीं-12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन की मार्कशीट, ट्रेनिंग सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो), फोटो, सिग्नेचर और पहचान पत्र शामिल हैं.

परीक्षा पैटर्न

यूपी टीईटी की परीक्षा में उम्मीदवारों से बाल विकास एवं शिक्षण विधि, हिंदी एवं अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण आदि विषयों से 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है. परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है.

आवेदन फीस कितनी है?
  • सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है (Paper I और Paper II दोनों के लिए).
  • एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है.
  • दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹300 है.
कैसे करें अप्लाई
  • इस बार फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर ओटीआर भरना होगा.
  • इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करें.
  • अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें.
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें.

इसे भी पढ़ें:-पीएम मोदी थोड़ी देर में पहुंचेंगे नोएडा,  जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *