UPPSC RO-ARO 2023 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी हुए चयनित, अनिल पांडेय ने किया टॉप

UPPSC Final Result Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा-2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में 419 अभ्यर्थी पास हुए हैं. RO/ARO 2023 का फाइनल रिजल्ट रविवार देर रात जारी किया गया है. जारी सूची के अनुसार, अनिल पांडेय ने टॉप किया है. आदित्य प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर, जबकि लक्ष्मी वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया. इन तीनों का चयन समीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है. इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं.

टॉपर्स की सूची भी हुई जारी

इस बार परीक्षा में कई अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है.अनिल पांडे ने समीक्षा अधिकारी (सचिवालय) पद में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं दिग्विजय सिंह ने राजस्व परिषद के लिए आयोजित परीक्षा में टॉप किया है. इसके अलावा भानु मिश्रा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के लिए समीक्षा अधिकारी पद में पहला स्थान प्राप्त किया है.

कितने उम्मीदवार हुए चयनित

इस भर्ती परीक्षा में कुल 419 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. इनमें से 338 उम्मीदवारों का चयन समीक्षा अधिकारी (RO) पद के लिए किया गया है, जबकि 81 अभ्यर्थी सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पद के लिए चुने गए हैं.यह परिणाम फिलहाल प्रोविजनल यानी अस्थायी है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद ही अंतिम नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

कब हुई थी परीक्षा ?

आरओ और एआरओ 2023 की प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित हुई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक हो गया था. बाद में 27 जुलाई, 2025 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हुई. वहीं मुख्य परीक्षा दो और 3 फरवरी 2026 आयोजित की गई थी, जिसमें 5930 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों के लिए हिन्दी टंकण यान Typing की परीक्षा 16, 17, 18 और 19 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी. 

रिजल्ट कैसे करें चेक
  • सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट UPPSC.up.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • RO ARO Final Result 2023 लिंक खोलें.
  • रोल नंबर की मदद से अपना नाम चेक करें.
  • भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर लें.

इसे भी पढ़ें:-स्मार्टफोन में दिखने लगें ये संकेत तो तुरंत हो जाएं अलर्ट, हैक हो सकता है आपका फोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *