UP Student Schemes: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए सरकार की ओर से कई ऐसी योजनाएं चलानी चलाई जा रही हैं जिससे छात्रों को आर्थिक मदद के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी डिजिटल सुविधा और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं जो कि छात्रों के लिए आगे बढ़ने का एक बेहतरीन अवसर हो सकता है
8 प्रमुख योजनाएं इस प्रकार हैं
1 ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, टेक्निकल या डिप्लोमा कोर्स कर रहे युवाओं को पढ़ाई के लिए मुफ्त टैबलेट/स्मार्टफोन दिए जाते हैं.
2. कक्षा 9 से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन और अन्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को वित्तीय सहायता दी जाती है.
3. UPSC, PCS, NEET, JEE और NDA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे गरीब और मेधावी छात्रों को मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जाती है. [1]
4. OBC, SC और ST वर्ग के छात्रों को मुफ्त कंप्यूटर कोर्सेज (CCC और O-Level) की ट्रेनिंग प्रदान की जाती है.
5. बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई के दौरान कुल ₹25,000 तक की आर्थिक सहायता 6 किस्तों में दी जाती है.
6. बेरोजगार युवाओं को विभिन्न प्रकार के टेक्निकल और वोकेशनल स्किल्स (कौशल) सिखाकर रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं.
7. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए सरकार द्वारा वित्तीय अनुदान दिया जाता है.
8. यह एक एकीकृत प्लेटफॉर्म है, जहां राज्य के युवा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न रोजगार और छात्र कल्याण योजनाओं की जानकारी एक ही जगह पर प्राप्त कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:-रोजाना सुबह 10 मिनट करें सूर्य नमस्कार, मिलेंगे अनगिनत फायदे, जान लें इसे करने का सही तरीका