यूपी पुलिस होमगार्ड एग्जाम की आंसर की जारी, 10 मई तक करें आपत्ति

UP Home Guard Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है. जिन अभ्यर्थियों ने 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in से होमगार्ड की शिफ्ट वाइज उत्तर कुंजी देख सकते हैं. इसके लिए खबर में सीधा लिंक भी दिया गया है. उत्तर देखने के साथ अभ्यर्थियों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी ओपन कर दी गई है.

ऐसे दर्ज करें आपत्ति

यदि किसी अभ्यर्थी को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है या विकल्पों में त्रुटि है, तो वह साक्ष्य सहित आपत्ति दर्ज कर सकता है. इसके लिए एक अलग पोर्टल भी उपलब्ध कराया गया है, जहां लॉगिन कर संबंधित प्रश्न पर आपत्ति दर्ज की जा सकती है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल प्रमाण सहित की गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा. निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी.

होमगार्ड आंसर-की कैसे देखें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर UP Homeguard Answer Key 2026 Link पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि की जानकारी भरकर सबमिट करें.
  • आपकी स्क्रीन पर उत्तर कुंजी खुल जाएगी.
  • आप प्रश्न, आपके द्वारा टिक किया जवाब और वहीं सही उत्तर भी चेक कर सकते हैं.
  • इसके बाद अगर आपको प्रश्न पर आपत्ति करनी है, तो भी वही से की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें:-अब MP-MLA को  मिलेगा अफसरों और कर्मचारियों से सम्मान, यूपी में लागू हुआ बेहद सख्त प्रोटोकॉल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *