UGC NET 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनने, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) पाने या पीएचडी (PhD) में एडमिशन लेना चाहते हैं, वो अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. इस बार यूजीसी की तरफ से एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिसमें NET परीक्षा में सांख्यिकी (Statistics) को एक अलग विषय के रूप में शामिल किया गया है. इसे मिलाकर अब कुल विषयों की संख्या लगभग 85 हो गई है.
UGC NET 2026 की जरूरी डेट्स
UGC NET June 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 मई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं. अगर आवेदन करते समय कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए 22 मई से 24 मई 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी. इसके बाद परीक्षा से पहले 10 जून 2026 तक उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाएगी, और 15 जून 2026 तक एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे.
कौन कर सकता है आवेदन?
UGC NET के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwD) के लिए न्यूनतम अंक 50% हैं. जो छात्र मास्टर डिग्री के आखिरी साल में हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए शुल्क 1150 रुपये होगा, वहीं आरक्षित वर्ग के लिए ये 600 रुपये है. जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वो तुरंत आवेदन कर सकते हैं.
UGC NET 2026 परीक्षा का पैटर्न
UGC NET June 2026 परीक्षा का पैटर्न काफी आसान और साफ है. यह परीक्षा पूरी तरह से Computer-Based Test (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. इसमें कुल 2 पेपर होंगे और दोनों में MCQs पूछे जाएंगे. खास बात यह है कि दोनों पेपर एक साथ लगातार होंगे, यानी इनके बीच कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा. पूरी परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 3 घंटे का समय मिलेगा.
UGC NET June 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन फीस
UGC NET June 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा. General वर्ग के लिए फीस 1150 है, जबकि OBC-NCL और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 600 देना होगा. वहीं थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 325 तय किया गया है. इस फीस का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग के जरिए.
आवेदन करने का तरीका
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
- ‘UGC NET June 2026 registration’ लिंक पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं
- आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
- ऑनलाइन फीस का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट करें और स्लिप डाउनलोड कर लें
इसे भी पढ़ें:-क्या डायबिटीज में संतरा खाया जा सकता है? डॉक्टर से जाने शुगर पेसेंट्स के लिए कितना है फायदेमंद