SSC ने ग्रुप B-ग्रुप C की भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 10वीं से ग्रेजुएट तक को मौका

SSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए से बहुत अच्छा मौका सामने आया है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 के लिए इच्छुक और योग्य युवाओं से आवेदन मांगे हैं. इसके तहत 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके जरिए कई मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और सी के पदों पर भर्ती की जाएगी.

इसके लिए 10वीं-12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन शुरू हो चुका है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 मई, 2026 आखिरी तारीख से पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई है, जिनमें 10वीं पास, 12वीं पास और ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा

आयु सीमा सामान्य रूप से 18 से 25 वर्ष के बीच रखी गई है, हालांकि कुछ पदों के लिए यह अधिकतम 30 वर्ष तक हो सकती है और आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन एक ही चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम चयन किया जाएगा. 

आवेदन कैसे करें?

1. इसमें आवेदन के लिए सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

2. इसके बाद Selection Post Phase 14 Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.

3. अब अगर पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं है तो One Time Registration (OTR) पूरा करें और अपनी योग्यता के अनुसार पोस्ट चुनें.

4. इसके साथ ही आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें. 

5. फॉर्म भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.

6. अब फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें. 

इसे भी पढ़ें:-गर्मियों में इंजन से लेकर केबिन तक सब रहेगा कूल-कूल, जानें कैसे बचाएं अपनी गाड़ी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *