SSC GD Constable: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पुरी हो गई है। जिसमे जल्द ही एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए आंसर की जारी की जाएगी। प्रोविजनल आंसर की ऑनलाइन माध्यम से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी होगी जहां से उम्मीदवार लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे. प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और इस दौरान अगर वे इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो तय तिथियों में पर उस पर आपत्ति दर्ज दर्ज कर सकेंगे।
आंसर की डाउनलोड करने की स्टेप्स
- SSC GD Constable Answer Key 2026 जारी होते ही अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको आंसर की से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
- अब आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रश्न उत्तरों का मिलान कर लें।
- इसके बाद अगर आपको किसी उत्तर पर आपत्ति है तो लॉग इन के माध्यम से ही इस पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर सकेंगे।
चयन प्रक्रिया
आंसर की जारी होने के बाद एसएससी द्वारा रिजल्ट जारी किया जायेगा। जो उम्मीदवार रिटेन टेस्ट में सफलता प्राप्त करेंगे वे भर्ती के अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (DME) के लिए क्वालीफाई होंगे। इस प्रक्रिया के बाद एसएससी द्वारा फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।