फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम की अधिसूचना जारी, 31 अक्टूबर को होगी परीक्षा

FMGE Exam 2026: विदेश से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने वाले भारतीय छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने FMGE October 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है. परीक्षा 31 अक्टूबर 2026 को भारत के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में होगी. 

300 सवालों का होगा कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम 

एफएमजीई अक्टूबर 2026 में एक ही पेपर होगा, जिसमें 300 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे. परीक्षा कंप्यूटर नेटवर्क के माध्यम से होगी और प्रश्न केवल अंग्रेजी भाषा में होंगे. हर सवाल के चार ऑप्शन दिए जाएंगे, जिनमें से उम्मीदवार को सही उत्तर चुनना होगा. उम्मीदवार परीक्षा के दौरान सवालों को रिव्यू के लिए मार्क भी कर सकेंगे, ताकि समय रहते दोबारा उन प्रश्नों पर नजर डाल सके. इसके अलावा एफएमजीई अक्टूबर 2026 के लिए परीक्षा फीस 5,250 है. वहीं 945 जीएसटी देना होगा. इस तरह उम्मीदवार को कुल 6,195 रुपये का पेमेंट करना होगा. 

कैसे करें आवेदन 

  • उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
  • सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • FMGE October 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म में भरी जानकारी को दोबारा चेक करें.
  • आवेदन सबमिट करके उसका प्रिंट या कॉपी सुरक्षित रखें.

इसे भी पढ़ें:-असम में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत, ड्राइवर फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *