CRPF Constable Recruitment 2026 : अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है. तो आपके लिए एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है. बता दें कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी (CRPF) ने वर्ष 2026 के लिए कांस्टेबल भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ऐसे में इस भर्ती के तहत कुल 9,195 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है और 19 मई 2026 तक चलेगी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भर्ती में अलग-अलग ट्रेड्स और तकनीकी पद शामिल हैं. जिसमें कुल 9,195 पदों को अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है. इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 9,096 पद, महिला उम्मीदवारों के लिए 79 पद और पायनियर विंग 20 पद शामिल है. इसके साथ ही इन पदों में कई प्रकार के ट्रेड शामिल हैं जैसे ड्राइवर, रसोइया बढ़ई दर्जी नाई धोबी सफाई कर्मचारी और अन्य तकनीकी पद.
बता दें कि CRPF कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है. और साथ ही इसका आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसी तारीख तक आवेदन शुल्क का भुगतान भी किया जा सकेगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें.
इसके साथ ही CRPF कांस्टेबल भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवारों को कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है. कुछ तकनीकी या ट्रेड से जुड़े पदों के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट या संबंधित एक्सपीरियंस भी मांगा जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि अन्य पदों के लिए 18 से 23 वर्ष तय की गई है. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ दिया जाएगा.
बता दें कि इच्छुक उम्म्ीदवार CRPF कांस्टेबल भर्ती के लिए CRPF की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं.