BPSC 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4 यानी शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 की तैयारी पूरी कर ली है। इस भर्ती में कुल 44 हजार से 46 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी। ये संख्या शिक्षा विभाग और अन्य विभागों के पदों को मिलाकर बनी है। अब जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
कुल कितने पद और किन-किन विभागों में भर्ती?
- कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक विद्यालय): करीब 10,500 पद
- कक्षा 6 से 8 (मध्य विद्यालय): करीब 9,500 पद
- कक्षा 9 से 12 (माध्यमिक और उच्च माध्यमिक): करीब 25,000 पद
कितने पदों पर होंगी भर्तियां?
बीपीएससी को भेजी गई अधियाचना के मुताबिक, करीब 46 हजार पदों पर भर्तियों की जाएंगी। इनमें गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और कॉमर्स जैसे विषयों में सबसे ज्यादा पद रहने की उम्मीद है। इन विषयों में बच्चों को अच्छे शिक्षक मिल सकेंगे, जिससे पढ़ाई बेहतर होगी। हालांकि, BPSC ने अभी तक आधिकारिक विज्ञापन जारी नहीं किया है, लेकिन जल्द ही ऑनलाइन आवेदन की सूचना मिलने की उम्मीद है।
महिलाओं को मिलेगा 35 प्रतिशत आरक्षण
इस भर्ती में महिलाओं को काफी फायदे होंगे। इसमें बिहार की मूल निवासी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। यह आरक्षण केवल बिहार के मूल निवासियों को ही मिलेगा। इससे राज्य की महिलाएं ज्यादा से ज्यादा इस मौके का लाभ उठा सकेंगी।
भर्ती का प्रोसेस?
इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, विषय संबंधित ज्ञान और शिक्षण योग्यता से सवाल पूछे जाते हैं। पिछले चरणों की तरह इस बार भी लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद दस्तावेज जांच और अन्य प्रक्रियाएं होंगी।
इसे भी पढ़ें:-संगीत, रोमांच और सस्पेंस का धमाका, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज हो रही ये 10 फिल्में