AU Phd admission 2026: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए पीएचडी में एडमिशन की तैयारी शुरू कर दी है. विश्वविद्यालय और इसके संघटक कॉलेजों में कुल 959 पीएचडी सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा. इनमें 470 सीटें विश्वविद्यालय परिसर और 489 सीटें संघटक महाविद्यालयों में हैं. पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.
विषय के अनुसार ही होगी पात्रता
अभ्यर्थी को जिस विषय में पीएचडी करनी है, उसके लिए संबंधित क्वालिफाइंग विषय की शर्त पूरी करनी होगी। वहीं डेवलपमेंट स्टडीज जैसे बहुविषयक कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, शिक्षा, इतिहास, दर्शन, मानवशास्त्र, कामर्स एंड मैनेजमेंट, पर्यावरण विज्ञान, मीडिया स्टडीज आदि विषयों को भी स्वीकार किया गया है।
प्रवेश में क्वालिफाइंग परीक्षा को 70 प्रतिशत और रिसर्च एप्टीट्यूड टेस्ट (रैट) को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। अंतिम मेरिट में शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए अधिकतम 20 अंक, क्वालिफाइंग परीक्षा के लिए 70 और रैट के लिए 30 अंक निर्धारित हैं, यानी कुल 120 अंक होंगे।
पीएचडी में एडमिशन के लिए आवेदन
पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन फीस भी अलग-अलग वर्गों के अनुसार निर्धारित है. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्गों के उम्मीदवारों को 600 रुपये फीस देनी होगी. वहीं एससी-एसटी और पीएच उम्मीदवारों को 300 रुपये जमा करना होगा.
पीएचडी एडमिशन 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवारों को सबसे पहले इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पीएचडी एडमिशन पोर्टल पर जाना होगा.
- उसके बाद यहां रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- अब अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरनी होगी.
- आवेदन में संबंधित सब्जेक्ट क्वालीफाइंग परीक्षा और दूसरी जरूरी डिटेल दर्ज करनी होगी.
- इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर निर्धारित आवेदन फीस जमा करनी होगी.
- सभी जानकारी को ध्यान से जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा
- आवेदन पूरा होने के बाद उसकी कॉपी और पेमेंट की रसीद सुरक्षित रखें.
इसे भी पढ़ें:-बरसात के मौसम में सेहत का कैसे रखे ख्याल, जानें क्या करें और क्या न करें