Vande Bharat: मुंबई को मिलने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, कल पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झड़ी

Mumbai-Goa Vande Bharat:  मुंबई को एक बार फिर नए वंदे भारत एक्‍सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है। जिससे मुबंई से गोवा का सफर अब और भी आसान हो जाएगी। आपको बता दें कि कल यानी 3 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस को सुबह करीब 11 बजे वर्चुअली हरी झड़ी दिखाएंगे। इस ट्रेन का शुभारंभ होने के बाद देश में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 19 हो जाएगी। इस वंदे भारत ट्रेन की मुख्‍य बात यह है कि यह सेमी हाई-स्पीड मुंबई से गोवा का सफर का समय 1 घंटा कम कर देगी। अभी इस रूट पर सबसे तेज ट्रेन तेजस एक्सप्रेस है, जिसे मुंबई से गोवा के बीच की दूरी को तय करने में 8 घंटे 50 मिनट का समय लगता है, जबकि वंदे भारत 586 किलोमीटर की इस दूरी को महज 7 घंटे 50 मिनट तय कर लेगी।

बता दें कि 3 जून को वंदे भारत ट्रेन को हरी झडी दिखाने के बाद यह ट्रेन यात्रियों के लिए  4 जून से चलेगी। जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई से सुबह रवाना होगी और दोपहर में मडगांव पहुंचेगी और फिर सवा घंटे के अंतराल के बाद फिर मडगांव से से चलकर रात को मुंबई आएगी। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। वहीं मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रायल रन के दौरान ट्रेन को  करीब 7 घंटे का समय लगा, जबकि कमर्शियल रन में थोड़ा अधिक समय लगेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *