UP में IPS अफसरों के तबादले, प्रशांत कुमार बने आगरा जोन के नए ADG, एसके भगत लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध

Lucknow: उत्तर प्रदेश शासन ने IPS अफसरों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत आगरा जोन में बड़ा फेरबदल किया गया है। यूपी शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 1998 बैच के IPS अधिकारी एसके भगत अब तक आगरा जोन के ADG पद पर तैनात थे। उन्हें अब पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है।

वहीं, 2000 बैच के IPS अधिकारी प्रशांत कुमार अब तक अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात थे। उन्हें आगरा जोन का नया ADG बनाया गया है।प्रशांत कुमार को आगरा जोन की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब वे आगरा मंडल के जिलों की कानून-व्यवस्था संभालेंगे।

इसे भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, लश्कर के 3 मददगार गिरफ्तार, ग्रेनेड और AK-47 के कारतूस बरामद