Akhilesh Yadav Birthday: SP के प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, CM योगी और मायावती ने ट्वीट कर दी बधाई

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्‍मदिन है। बता दें कि आज 1 जुलाई 2023 को अखिलेश यादव 50 साल के हो गए। अखिलेश यादव को उनके जन्‍मदिन के अवसर पर राजनीतिक दलों के सभी नेता उनको बधाई दे रहे है

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा कि मै अखिलेश यादव व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी अच्छी सेहत के साथ लंबी उम्र की शुभकामनाएं करती हुं।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की बधाई दी और प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

यूपी में सबसे कम उम्र में सीएम बनने का रिकॉर्ड

बताते चलें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई, 1973 को इटावा के सैफई में हुआ। अखिलेश, मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी के बेटे हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत साल 2000 में की थी। पिता की राजनीतिक विरासत संभाल रहे अखिलेश 27 साल की उम्र में सांसद बने और 38 साल में सबसे कम उम्र में उत्तर प्रदेश के सीएम की कमान संभाली थी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *