यूपी कैबिनेट की बैठक आज, 15 प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Yogi Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को यूपी कैबिनेट की बैठक होगी. लोकभवन में होने वाली इस बैठक में 19 प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. इसमें निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 15 से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना है. इसके अलावा मृतक आश्रित कोटे की सिपाही भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा समाप्त किए जाने, वसीयत बदलने के लिए अभिभावकों को सुविधा दिए जाने सहित अन्य प्रस्ताव शामिल हैं.

आज सीएम देंगे 3572 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र

सीएम योगी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौपेंगे. इसमें कृषि विभाग के 3446 प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) और मंडी परिषद के 126 नवनियुक्त मंडी सचिव शामिल रहेंगे.

इन प्रस्‍तावों पर भी लग सकती है मुहर


  • 4,000 करोड़ रुपये की लागत वाली नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का प्रस्ताव.
  • सुल्तानपुर में 27,225.33 लाख रुपये से इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर का गठन.
  • झांसी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को मंजूरी.
  • गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ से हरिद्वार तक बढ़ाने का प्रस्ताव.
  • यूपी पुलिस की जिला इकाइयों के लिए 1,323 नए वाहन खरीदे जाएंगे.
  • निजी अस्पतालों में निवेश बढ़ाने के लिए सरकारी सहायता नीति को मंजूरी.
  • पुलिस में कुशल खिलाड़ियों की भर्ती एवं पदोन्नति नियमावली में संशोधन.
  • सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सेवा नियमावली में द्वितीय संशोधन.
  • औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2022 के तहत निवेश प्रस्तावों को मंजूरी.
  • फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट (एफडीआई), विदेशी पूंजी निवेश (एफसीआई), फॉर्च्यून ग्लोबल 500 एवं फॉर्च्यून निवेश का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है.
  • मुख्यमंत्री हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना के दिशा-निर्देशों को मंजूरी.
  • साक्षर भारत योजना के तहत कार्यरत जिला एवं ब्लॉक समन्वयकों और शिक्षा प्रेरकों की बकाया देनदारी के भुगतान को मंजूरी दी जाएगी
  • मैनपुरी में समान पक्षी विहार के पास पर्यटन विकास के लिए 6 हेक्टेयर ग्राम सभा भूमि पर्यटन विभाग को निशुल्क हस्तांतरण.
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट कोर्ट मैनेजर्स सेंट्रलाइज्ड सर्विस रूल्स-2026 को मंजूरी.कुल मिलाकर करीब 19 से अधिक प्रस्तावों पर फैसला होने की संभावना.

इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: दिल्ली-नोएडा समेत इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें 25 अगस्त के लेटेस्ट रेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *