West Bengal: पश्चिम बंगाल के फाल्टा सीट पर आज यानि गुरुवार को फिर से चुनाव हो रहा है. सुबह 7 बजे से 285 पोलिंग बूथों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए हर बूथ पर भारी पुलिस बल और केंद्रीय बलों की तैनाती की है. बताया जा रहा है कि इस सीट पर कुल 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.