Vastu Tips: आजकल नौकरी और पढ़ाई के लिए ज्यादातर लोग किराए के मकान में रहते हैं. कई बार किराए के घर में मन उदास लगता है या निगेटिव एनर्जी महसूस होती है. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो ये आसान वास्तु उपाय आपके काम के हैं, खास बात ये है कि इसके लिए आपको घर में तोड़-फोड़ करने की जरूरत भी नहीं है.
1. मुख्य द्वार को रखें चमकदार
वास्तु में मेन गेट को लक्ष्मी का प्रवेश द्वार माना जाता है. किराए पर हैं तो रोज दरवाजे की सफाई करें, वहां कचरा या जूते-चप्पल न रखें. दरवाजे पर छोटे स्वास्तिक का निशान बनाएं और त्योहारों पर दीपक जरूर जलाएं. इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बना रहता है.
2. नमक-फिटकरी से दूर होगी निगेटिव एनर्जी
रोज पोछे के पानी में एक चुटकी समुद्री नमक मिलाकर पूरे घर में पोछा लगाएं. वास्तु मानता है कि नमक निगेटिविटी को सोख लेता है.
एक और टिप – कांच की कटोरी में 2-3 टुकड़े फिटकरी और थोड़ा नमक मिलाकर घर के किसी कोने में रख दें. हर 15 दिन में इसे बदल दें. धीरे-धीरे घर का माहौल हल्का लगने लगेगा.
3. ईशान कोण और पूजा स्थान की सफाई
उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) को देवताओं की दिशा कहा जाता है. किराए के घर में भी इस कोने को सबसे साफ रखें. पूजा घर को रोज न सही तो एक दिन छोड़कर जरूर साफ करें. गंदगी रहने से वास्तु दोष बढ़ता है.
4. दीवारों और पर्दों के रंग का ध्यान
किराए के घर में डार्क कलर जैसे गहरा लाल, काला या नेवी ब्लू पेंट करवाने से बचें. इससे तनाव बढ़ता है. हल्का पीला, ऑफ व्हाइट, क्रीम जैसे हल्के रंग सुकून देते हैं. पर्दे भी हल्के रंग के ही लगाएं तो घर बड़ा और पॉजिटिव लगता है.
इसे भी पढ़ें:-29 अक्टूबर को है करवा चौथ, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय टाइम और व्रत विधि