राम मंदिर को लेकर भ्रम फैलाने वालों से रहें सावधान: सीएम योगी

Uttar Pradesh: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद बदलते स्वरूप और देश में हो रहे धार्मिक-सांस्कृतिक विकास का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को भ्रम और गलत सूचनाओं से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर, काशी में बाबा विश्वनाथ का भव्य धाम, विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी धाम का वैभव, प्रयागराज के दिव्य कुंभ और वृंदावन के वैष्णव कुंभ को देखकर सनातन से चिढ़ने वाले दुष्प्रचार करेंगे, भ्रम पैदा करेंगे। सभी सनातनियों को इसके लिए सतर्क और जागरूक रहना होगा। ये रामद्रोही और सनातनद्रोही आज के दौर के कालनेमि हैं।

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं और महंत अवैद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अयोध्या, काशी और विंध्याचल में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए इन्हें देश में दिखाई दे रहे बड़े सांस्कृतिक बदलाव से जोड़ा।

एकजुटता को बताया देश की ताकत

सीएम योगी ने देश की 140 करोड़ से अधिक आबादी के बीच एकता और सामूहिक प्रयास को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है तो देश की ताकत बढ़ती है, जबकि विभाजन से उसकी क्षमता कमजोर होती है। उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम की भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे वास्तविक रूप देने के लिए समाज के सभी वर्गों को साझा उद्देश्य के साथ आगे बढ़ना होगा। सीएम योगी ने कहा कि देश के 140 करोड़ लोग मिलकर काम करें, तो कोई ताकत भारत की प्रगति को रोक नहीं सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *