UP lekhpal result 2026: उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी आई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट और कट-ऑफ अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.inपर जारी कर दिया है.
किस कैटेगरी की कितनी रही कट ऑफ?
लिखित परीक्षा के आधार पर सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 58.75 प्रति अंक रही है. वहीं अनुसूचित जाति के लिए 51.25, अनुसूचित जनजाति के लिए 44, ओबीसी के लिए 55.75 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 55.25 अंक कट ऑफ तय की गई है. क्षैतिज आरक्षण वाली कैटेगरी में भी अलग कटऑफ जारी हुई है. स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 34.25, महिलाओं के लिए 49.25 और पूर्व सैनिकों के लिए 30.50 अंक कट ऑफ रही.
28,409 उम्मीदवार अब देंगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
रिजल्ट में जगह बनाने वाले 28,409 उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा. आयोग की ओर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी तारीख, डॉक्यूमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया, जगह और दूसरे जरूरी निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे.
रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
यूपीएसएसएससी लेखपाल रिजल्ट में उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, कैटेगरी और क्वालीफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी देखी जा सकेगी. इसके अलावा शॉर्ट लिस्टिंग और आगे होने वाले एलिजिबिलिटी या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़े निर्देश भी दिए जाएंगे.
ऐसे चेक करें रिजल्ट?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके कुछ ही मिनटों में अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
- सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए Results या Notice Board सेक्शन में जाएं.
- वहां ‘Click here to view Lekhpal Mains Examination Result 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अब स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि (Date of Birth) सही-सही भरें.
- नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरकर See Result बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट और Qualified / Non Qualified का स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
- भविष्य के लिए अपने स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें.
इसे भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर ढेर, एम4 राइफल बरामद