वन और अर्थव्‍यवस्‍था…, CM योगी आज राष्ट्रीय वानिकी संवाद का करेंगे उद्घाटन

UP : अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश कैम्पा की ओर से एक दिवसीय अरण्य समागम राष्ट्रीय वानिकी संवाद आयोजित होगा.

बता दें कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा. इस दौरान वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना, वन राज्यमंत्री के.पी. मलिक, प्रमुख सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन वी. हेकाली झिमोमी और प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही कार्यक्रम में वानिकी के क्षेत्र में हो रहे नवाचार, वन प्रबंधन का आधुनिकीकरण व डिजिटलीकरण, मानव-वन्यजीव संघर्ष नियंत्रण और कैम्पा निधि के प्रभावी उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

इसे भी पढ़ें :- जीवनशैली में करें ये बदलाव, कम होगा लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *