Skin Care: ग्लोइंग स्किन के लिए ग्लिसरीन के साथ इन चीजों का करें इस्तेमाल, चेहरे पर आएगा प्राकृतिक निखार

Skin Care Tips: निखरी और खूबसूरत त्‍वचा के लिए स्किन केयर बहुत जरूरी है। स्किन की देखभाल के लिए लोग तरह तरह के प्रोडक्‍ट यूज करते है। कोमल और खूबसूरत त्‍वचा के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल बेस्ट होता है। जी हां, स्किन केयर में ग्लिसरीन को शामिल करके आप त्वचा को ग्लोइंग और टैन फ्री बना सकते हैं। वैसे तो लोग त्‍वचा पर लोग सिर्फ ग्लिसरीन का इस्‍तेमाल करते हैं लेकिन अकेले तौर पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल आपको वो रिजल्ट्स नहीं दे सकता है, जो आप चाहते हैं। इसके लिए आपको 5 नेचुरल चीजों के साथ ग्लिसरीन ट्राई करनी चाहिए। जिसके बाद आप इसके तमाम फायदे हासिल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं ग्लिसरीन के कुछ बेहतरीन इस्तेमाल और इसके फायदों के बारे में।

गुलाब जल और ग्लिसरीन

गुलाब जल और ग्लिसरीन की मदद से स्किीन की ड्राईनेस को दूर किया जा सकता है। इसके लिए ग्लिसरीन में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और कुछ समय बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा का मॉइश्चर बरकरार रहेगा और चेहरा निखरा नजर आएगा।

मुल्तानी मिट्टी के साथ ग्लिसरीन

त्वचा के दाग-धब्बों से निजात पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और ग्लिसरीन बेस्‍ट हो सकता है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में ग्लिसरीन मिक्स करके फेस पर अप्लाई करें और फिर ताजे पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा की फ्रेशनेस मेंटेन रहेगी।

शहद और ग्लिसरीन

स्किन केयर में शहद और ग्लिसरीन का इस्तेमाल करके आप पिगमेंटेशन की समस्‍या को दूर कर सकती है। वहीं एक्ने और पिपंल से छुटकारा पाने के लिए भी ग्लिसरीन और शहद का उपयोग बेस्ट होता है। साथ ही इससे चेहरे की चमक भी बरकरार रहती है।

नींबू और ग्लिसरीन

नींबू और ग्लिसरीन  स्किन की कई तरह की समस्‍याओं से निजात दिलाने में मदद करता है। इसके लिए ग्लिसरीन में नींबू का रस मिलाकर फेस पर अप्लाई करें और कुछ समय बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें। इससे आपका चेहरा ग्लोइंग और बेदाग बन जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *