दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

New Delhi: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है, बुधवार की सुबह राजधानी की हवा इस सीजन में पहली बार खराब श्रेणी में दर्ज की गई, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 7 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 227 रहा, इससे पहले अक्टूबर की शुरुआत से मंगलवार तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई थी।

मंगलवार को दशहरे के मौके पर शहर के कई इलाकों में रावण के पुतले जलाए गए और पटाखे भी फोड़े गए, इसके बाद रात के दौरान वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई, मंगलवार शाम 4 बजे दिल्ली का AQI 179 था, लेकिन रात 2 बजे तक यह 200 के पार पहुंच गया, बुधवार सुबह भी प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में बना रहा।

AQI 200 के पार, जानिए किस स्तर पर कितनी खराब होती है हवा

CPCB के मानकों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक को छह श्रेणियों में बांटा गया है, इससे हवा में प्रदूषण के स्तर और स्वास्थ्य पर उसके संभावित असर का अंदाजा लगाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *