10वीं में प्रतिभा सिंह, तो 12वीं में खुशी ने किया टॉप, MP Board रिजल्ट जारी

MP Board Result 2026 Out: मध्य प्रदेश के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो चुका है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा एनडीटीवी पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नतीजों की घोषणा की. यहां आपको टॉपर्स की लिस्ट, पास प्रतिशत, जिलेवार प्रदर्शन और रिजल्ट चेक करने के डायरेक्ट लिंक से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

10वीं और 2वीं के टॉपर

10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने टॉप किया है. भोपाल की कुमारी खुशी राय ने 12वीं में टॉप किया है. वो कॉमर्स की छात्रा हैं. उनके अलावा भोपाल की ही चांदनी विश्वकर्मा ने भी टॉप किया है. दोनों के 594 अंक हैं.  

पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा रिजल्ट

इस बार एमपी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है. पिछले साल जहां हायर सेकेंडरी में 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे, वहीं इस बार 12वीं में कुल 76.01 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं और 10वीं का रिजल्ट  73.4% रहा. 

मोबाइल ऐप से भी रिजल्ट

बोर्ड ने छात्रों के लिए मोबाइल ऐप की सुविधा भी दी है. छात्र Google Play Store से “Know Your Result” ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप में रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालते ही रिजल्ट सामने आ जाएगा.

ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?
  • एमपी बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट्स mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in या www.mpresults.nic.in पर जाएं.
  • अब ‘MP Board Class 10 Result 2026’ या ‘MP Board Class 12 Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
  • एडमिट कार्ड में दिए गए अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर को डालें.
  • अब आपका एमपी बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2026/ एमपी बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • छात्रों को अंत में सलाह दी जाती है की अपने MP Board result 2026 class 10/12 को भविष्य के उपयोग के लिए सेव कर के रख लें.
फेल छात्रों के लिए दूसरा मौका

हालांकि, जो छात्र पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. बोर्ड ने उनके लिए ‘सेकंड चांस एग्जाम’ की सुविधा दी है.

  •  कक्षा 10वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम 7 मई से 19 मई 2026 तक होंगे.
  •  कक्षा 12वीं के एग्जाम 7 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे.
  •  सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में होंगी.

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली-यूपी-बिहार में 40 डिग्री के करीब पहुंचा टेम्परेचर,  इन जगहों पर बारिश के आसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *