LPG Price Today: पेट्रोल-डीजल के बाद गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, CNG दो रुपये हुई महंगी

LPG Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया को ऊर्जा संकट की चिंता में डाल दिया है. पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर साफ दिखाई देने लगा है. भारत में भी कच्चे तेल, एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. शुक्रवार, 15 मई को केंद्र सरकार और तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी. वहीं सीएनजी की कीमतों में भी 2 रुपये प्रति किलो तक इजाफा किया गया है.

आज LPG सिलेंडर की कीमत

शहरघरेलू सिलेंडर की कीमतकमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 913.0 रुपये3071.5 रुपये
मुंबई 912.5 रुपये3024.0 रुपये
कोलकाता939.0 रुपये3202.5 रुपये
चेन्नई 928.5 रुपये3237.0 रुपये
बेंगलुरु915.5 रुपये3152.0 रुपये
अगरतला1073.5 रुपये3415.5 रुपये
अहमदाबाद920.0 रुपये3091.0 रुपये
अमृतसर954.0 रुपये3178.0 रुपये
ईटानगर978.5 रुपये3325.5 रुपये

दिल्ली-एनसीआर में कितनी हुई सीएनजी की कीमत?

नई दरों के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 79.09 रुपये प्रति किलो हो गई है. वहीं नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में अब सीएनजी 87.70 रुपये प्रति किलो मिलेगी. गुरुग्राम में सीएनजी की कीमत बढ़कर 84.12 रुपये प्रति किलो हो गई है. इसके अलावा हापुड़ में 88.70 रुपये, मेरठ और मुजफ्फरनगर में 87.58 रुपये प्रति किलो की दर तय की गई है. कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर जैसे शहरों में सीएनजी की कीमत 90.42 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जो कई शहरों के मुकाबले सबसे ज्यादा है.

किन शहरों में क्या हैं नए रेट?

  • दिल्ली — 79.09 रुपये प्रति किलो
  • नोएडा — 87.70 रुपये प्रति किलो
  • गाजियाबाद — 87.70 रुपये प्रति किलो
  • ग्रेटर नोएडा — 87.70 रुपये प्रति किलो
  • गुरुग्राम — 84.12 रुपये प्रति किलो
  • हापुड़ — 88.70 रुपये प्रति किलो
  • मेरठ — 87.58 रुपये प्रति किलो
  • मुजफ्फरनगर — 87.58 रुपये प्रति किलो
  • कानपुर — 90.42 रुपये प्रति किलो
  • फतेहपुर — 90.42 रुपये प्रति किलो
  • हमीरपुर — 90.42 रुपये प्रति किलो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *