LPG cylinder rate on 26 April : वर्तमान में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव जारी है. ऐसे में हालात को देखते हुए लोग LPG रेट्स को लेकर फिक्रमंद है कि कहीं कीमतें बढ़ न जाएं. फिलहाल इस मामले को लेकर सरकार का कहना है कि देश में अभी गैस की कोई कमी नहीं है इसलिए घबराने जैसी कोई बात नहीं है. इस बीच, होर्मुज स्ट्रेट (Starit of Hormuz) पर एनर्जी सप्लाई में आई रुकावटों के बीच देश में अभी मौजूदा घरेलू ग्राहकों को प्राथमिकता दी जा रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार ने नए LPG कनेक्शन पर अस्थायी रूप से रोक लगा रखा है साथ ही ये भी निर्देश दिया गया है कि जहां पीएनजी सप्लाई है वहां एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने होंगे. रही कीमतों की बात, तो आज 26 अप्रैल को भारत के प्रमुख शहरों में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 910-950 रुपये के बीच बनी हुई हैं. इसके साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में 194 रुपये और फिर 218 रुपये की बढ़ोतरी की गई.
आज गैस सिलेंडर की कीमत
| शहर | 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत | 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत |
| दिल्ली | 913.0 रुपये | 2078.5 रुपये |
| मुंबई | 912.5 रुपये | 2031.0 रुपये |
| कोलकाता | 939.0 रुपये | 2208.5 रुपये |
| चेन्नई | 928.5 रुपये | 2246.5 रुपये |
| बेंगलुरु | 915.5 रुपये | 2161.0 रुपये |
| पटना | 1002.5 रुपये | 2353.5 रुपये |
| पुडुचेरी | 925.0 रुपये | 2245.5 रुपये |
| शिमला | 958.5 रुपये | 2191.5 रुपये |
| श्रीनगर | 1029.0 रुपये | 2385.0 रुपये |
सरकार ने जनता को दिलाया भरोसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस समय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि देश में फिलहाल LPG, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है. उन्होंने ये भी कहा कि डिस्ट्रीब्यूटरों के पास भी स्टॉक खत्म होने जैसी कोई खबरें नहीं है. सप्लाई की सुनिश्चितता को मजबूत करते हुए सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादन को भी बढ़ाया है. इस दौरान ऐसे में अफवाहों पर भरोसा ना करें.
इसे भी पढ़ें :- दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, टेक ऑफ से पहले विमान से उठने लगा धुआं, 232 यात्री थे सवार