Jammu kashmir: भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी क्रॉस कर भारतीय सीमा में घुसी PoJK की 17 साल की युवती को पकड़ा है. लाम सेक्टर के पास गश्त के दौरान जवानों ने उसकी संदिग्ध मूवमेंट देखी, जिसके बाद उसे रोककर हिरासत में ले लिया गया.
अधिकारियों ने बताया कि एलओसी पर जवान रूटीन पेट्रोलिंग पर थे, तभी लाम इलाके में एक महिला भारतीय क्षेत्र की तरफ आती दिखी. संवेदनशील जोन में उसकी मौजूदगी को देखते हुए सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की.
पूछताछ में उसकी पहचान सामिया अजीम के तौर पर हुई है. वह PoJK के कोटली जिले की खुइरेट्टा तहसील के बैन्स गला गांव की रहने वाली है. अधिकारियों के मुताबिक उसके पास से कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है. बाद में उसे आगे की जांच और पहचान वेरिफिकेशन के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है, ताकि पता लगाया जा सके कि वह किन हालात में भारतीय सीमा में दाखिल हुई.
इसे भी पढ़ें:-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक-बस की टक्कर में 2 की मौत, कई यात्री घायल