जयपुर में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों की दबिश में पकड़े गए 803 बदमाश

Jaipur: राजस्थान पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. जिसमें हार्डकोर अपराधियों के साथ-साथ साइबर अपराध से जुड़े बदमाशों, नशे की तस्करी में लिप्त तस्करों और संगठित गिरोह से जुड़े बदमाशों के ठिकानों को प्रमुखता से निशाने पर लिए गया. इस अभियान में एक ही दिन में 803 बदमाशों को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत की गई.

पुलिस ने इस ऑपरेशन के लिए 1,519 पुलिसकर्मियों की 350 टीमें बनाई, जिन्होंने कुल 2,062 स्थानों पर दबिश दी. कार्रवाई के दौरान विभिन्न मामलों में 80 नए केस दर्ज किए गए और 95 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा 130 साइबर अपराध हॉटस्पॉट और गैंगों के ठिकानों पर छापेमारी कर 56 संदिग्धों को पकड़ा गया. इनमें 7 मामले दर्ज कर 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया. 

अभियान के दौरान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर, इनामी बदमाश, महिला अपराधों में वांछित आरोपी, स्थायी वारंटी और गैंगस्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई की. पुलिस ने 501 लोगों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया. इसके अलावा 119 गिरफ्तारी वारंटों की तामील की गई, 26 स्थायी वारंटियों को पकड़ा गया और पांच इनामी अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया. 

इसे भी पढ़ें:-यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *