Jailer 2: रजनीकांत एक बार फिर बड़े पर्दे पर ‘जेलर 2’ से कमबैक करने जा रहे हैं। सीक्वल को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है और इसका असर इसकी एडवांस बुकिंग में साफ दिख रहा है। रिलीज से पहले ही ‘जेलर 2’ का जबरदस्त बज बना हुआ है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार दोपहर 1 बजे तक फिल्म के पहले दिन के लिए 14,706 शोज में 15.42 लाख टिकटों की प्री-सेल हो चुकी है।
31.28 लाख टिकट बिक चुके
फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के पहले दिन के लिए 28.43 करोड़ और ब्लॉक सीटों के साथ 32.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।वहीं शुरुआती 5 दिनों की बात करें तो बुधवार दोपहर 1 बजे तक 31.28 लाख टिकट बिक चुके हैं। 5 दिन की कुल एडवांस कलेक्शन ब्लॉक सीटों के साथ 59.96 करोड़ और बिना ब्लॉक सीटों के 51.97 करोड़ रुपये हो गया है।
एडवांस बुकिंग में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 28.43 करोड़ की ग्रॉस कमाई के साथ ‘जेलर 2’ ने ‘जना नायकन’ (22.26 करोड़) और ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (24.5 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।इसके साथ ही ये फिल्म कोविड के बाद कोलीवुड में पहले दिन की चौथी सबसे बड़ी प्री-सेल बन गई है। रिलीज में अभी कुछ घंटे बाकी हैं, ऐसे में इसके 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर ‘बीस्ट’ (31.75 करोड़) को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आने की पूरी संभावना है।
टॉप एडवांस बुकिंग (ग्रॉस):
- लियो – 46.36 करोड़
- कुली – 37.2 करोड़
- बीस्ट – 31.75 करोड़
- जेलर 2 – 28.43 करोड़ (कुछ घंटे बाकी)
- द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम – 24.5 करोड़
- जना नायकन – 22.26 करोड़
इसे भी पढ़ें:-बयारा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, देर रात घूमने निकले एक ही गांव के तीन युवकों की मौत