Hydrogen Train: रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन लॉन्च के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यानी 17 जुलाई को जींद से ऐतिहासिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसे स्वच्छ, हरित और शून्य-उत्सर्जन (जीरो एमिशन) परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
उद्घाटन के दिन यानी कल इस हाइड्रोजन ट्रेन में जींद से सोनीपत के बीच पड़ने वाले पांच रेलवे स्टेशनों (पांडु पिंडारा, गोहाना, लाठ, मोहाना और सोनीपत) से 1000 विद्यार्थी सवार होंगे और यात्रा करेंगे. ये ट्रेन जींद सिटी, पांडू पिंडारा, ललित खेड़ा, भांबेवा, इशापुर खेड़ी, बुटाना, खंडराई, गोहाना, रबड़ा, लाठ मोहन हरियाणा और बरवासनी समेत 12 स्टेशनों पर रुकेगी
इस ट्रेन में कुल 682 सीटें हैं. हालांकि, खड़े होकर सफर करने वाले यात्रियों को मिलाकर लगभग 2600 यात्री एक साथ इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे. जींद से सुबह 07:40 बजे चलेगी और फिर सोनीपत सुबह 09:40 बजे पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन सबुह 10:30 बजे सोनीपत से चलेगी और दोपहर 01:00 बजे जींद पहुंचेगी.
इसे भी पढ़ें:-टेरर फंडिंग और रोहिंग्या घुसपैठ के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 13 ठिकानों पर छापेमारी