Google Data Collection: आजकल गूगल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. इंटरनेट से जुड़े कई ऐसे काम होते हैं जो बिना गूगल की मदद लिए पूरे नहीं किए जा सकते. वहीं, ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज करने के लिए गूगल अकाउंट होना जरूरी है. अगर आप गूगल क्रोम या ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज करते हैं, तो आपकी सारी ऐक्टिविटी पर गूगल की नजर है. आप प्ले स्टोर से कौन सा ऐप डाउनलोड कर रहे हैं या कौन सी वेबसाइट पर जा रहे हैं, गूगल के पास इसका सारा डेटा मौजूद है.
गूगल के किस फीचर पर मचा है हल्ला?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल अकाउंट्स के लिए एक नई सर्च सर्विस हिस्ट्री सेटिंग लेकर आ रही है. यह अवेलेबल होने के बाद गूगल यूजर के गूगल लेंस, सर्च लाइव, गूगल ट्रांसलेशन स्पीकिंग प्रैक्टिस, वॉइस सर्च और दूसरे अपलोडेड कंटेट को सेव कर सकती है. गूगल ने बताया कि सेव्ड मीडिया में यूजर की इमेजेज, फाइल्स, सर्च सर्विसेस के साथ बातचीत के दौरान की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग आदि शामिल होगी. गूगल इसे लेकर यूजर्स को नोटिफिकेशन भेज रही है, जिसमें बताया गया है कि वेब एंड ऐप एक्टिविटी के साथ-साथ अब सर्च इंटरेक्शन में यूज होने वाले मीडिया को भी स्टोर किया जाएगा. आसान भाषा में इसका सीधा मतलब यह है कि कंपनी अब पहले से ज्यादा यूजर डेटा स्टोर करेगी.
गूगल को क्यों पड़ी इस डेटा की जरूरत?
सिर्फ गूगल को ही नहीं, दूसरी एआई कंपनियों को भी अपने एआई मॉडल की ट्रेनिंग के लिए अलग-अलग तरह के डेटा की जरूरत पड़ती है. सिर्फ टेक्स्ट की बजाय इमेज, वीडियो और वॉइस रिकॉर्डिंग आदि से मॉडल असल दुनिया को आसानी से समझ पाते हैं. यही कारण है कि अब कंपनियां हर तरह के डेटा को कलेक्ट करना चाह रही है. अब चूंकि गूगल के पास यूजर बेस बाकी कंपनियों से बड़ा है, उसे इस मामले मे एडवांटेज मिल जाता है. रोजाना अरबों लोग उसकी सर्विसेस यूज करते हैं, इसलिए उसके पास ज्यादा बड़ा डेटा सेट है.
गूगल को डेटा कलेक्ट करने से कैसे रोकें?
अगर आप चाहते हैं कि एआई ट्रेनिंग के लिए गूगल आपका डेटा यूज न करें तो आपको सेटिंग मे कुछ बदलाव करना होगा. इसके लिए सबसे पहले गूगल माई एक्टिविटी को ओपन करें. इसमें दिख रहे सर्च सर्विसेस हिस्ट्री को सेलेक्ट करें और सेव मीडिया के बॉक्स को अनचेक कर दें. इसके बाद गूगल सर्च सर्विसेस वाले मीडिया को कलेक्ट नहीं कर पाएगी.
इसे भी पढ़ें:-घर में रखी वाशिंग मशीन बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज