Hindi Diwas: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? जानें कैसे हुई थी इसकी शुरूआत

Hindi Diwas 2023 Kab Hai : हिंदी भाषा दुनिया की प्रमुख भाषाओं में से एक है। हिंदी भाषा को भारत के पहचान के रूप में जाना जाता है। देश में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसका खास मकसद हिन्दी भाषा को बढ़ावा देना है। हिंदी भाषा भारत के साथ ही विदेशों में भी बोली जाती है। हिंदी की भूमिका और महत्व काफी गहरा है। इस कारण  हिंदी दिवस साल में एक बार नहीं बल्कि दो बार मनाया जाता है। 14 सितंबर, 1949 में देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था। इसके बाद हिंदी का महत्व बढ़ाने और इसे हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए 1953 से हर साल देशभर में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। इसके अलावा 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस सेलिब्रेट किया जाता है।

 

कब हुई हिंदी दिवस मनाने की शुरूआत?

हिंदी देश की पहली और विश्व की ऐसी तीसरी भाषा है, जिसे सबसे ज्यादा बोला जाता है। भारत में 70 फीसदी से भी ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं। संविधान की धारा 343(1) के अनुसार हिंदी और लिपि देवनागरी भारतीय संघ की राजभाषा है। संविधान सभा की एक लंबी चर्चा के बाद 14 सितंबर को 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया। तब से 14 सितंबर को हिंदी दिवस और 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।

 

क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस?

14 सितंबर को हिंदी के महान साहित्यकार व्यौहार राजेंद्र सिंह का जन्मदिन  होता है। इसलिए इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी को विशेष दर्जा दिलवाने में गोविंद दस, हजारीप्रसाद द्विवेदी, काका कालेलकर और मैथिलीशरण गुप्त का अहम योगदान रहा है। साल 1918 में महात्मा गांधी ने एक हिंदी साहित्य सम्मेलन के दौरान हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए कहा था।

 

 

क्‍या है हिंदी दिवस का इतिहास?

आपको बता दें कि भारत में हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत आजादी के बाद हुई। हालांकि इस दिन की नींव स्वतंत्रता दिवस से पहले 1946 में रख दी गई थी। उस वर्ष पहली बार 14 सितंबर के दिन संविधान सभा ने देवनागरी लिपी में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की सरकार बनने पर 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया और पहला आधिकारिक हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।

 

क्‍या है हिंदी दिवस मनाने का तरीका?

हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी भाषा का उपयोग होता है।  हिंदी दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रम और सेमिनार का आयोजन होता है, जहां हिंदी के महत्व पर वाद-विवाद होता है, साथ ही हिंदी के प्रति लोगों को प्रोत्साहित किया जाता है। इस दिन हिंदी से जुड़े लोगों को पुरस्कृत करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *