Health Tips: सेहत के लिए रामबाण है गिलोय, कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ इम्यूनिटी भी करे बूस्ट

Health Benefits of Giloy: गिलोय का आयुर्वेद में सदियों से ही उपयोग की जाने वाली बेहद प्रसिद्ध औषधि है। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। यह से‍हत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। गिलोय का इस्‍तेमाल कई तरीको से किया जा सकता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि गिलोय का सेवन पाउडर, जूस या कैप्सूल के रूप में कर सकते हैं। वहीं गावों में काढ़ा बनाकर इसका सेवन किया जाता है। ऐसे में आइए जानते है गिलोय के अन्‍य फायदों के बारे में …

गिलोय से होने वाले फायदें

डायबिटीज को करें कंट्रोल- ब्लड शुगर के मरीजों के लिए गिलोय का जूस बेहद फायदेमंद है। यह डायबिटीज को कम करता है। इसके रोजाना सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल को करें नियत्रिंत –  गिलोय में कई प्लांट कंपाउंड मौजूद होते हैं। गिलोय का सेवन बैड कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को इसका जूस पीने की सलाह दी जाती है। गिलोय में एंटी-इंफ़्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण भी मौजूद होते हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।

हार्ट को बनाए हेल्‍दी –  गिलोय एंटीऑक्सीडेंट और प्लांट कंपाउंड का बेहतरीन स्त्रोत है। यह दिल की सेहत के लिए बेहद लाभलकारी है. इसके सेवन से हार्ट हेल्दी बनता है।

इम्यूनिटी करे बूस्ट – गिलोय जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी-जुकाम होने पर इसका काढ़ा पिया जाता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। जिससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। यह स्किन की हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। यह बुखार में भी फायदेमंद है।

आर्थराइटिस के लिए फायदेमंद –  गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-अर्थरिटिस प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं। यह आर्थराइटिस का उपचार करने के में बहुत मददगार है। इसके सेवन से अर्थराइटिस के लक्षण दूर होते हैं। जोड़ों में दर्द को दूर करने के लिए गिलोय के तने के भाग को दूध के साथ उबालकर पीना चाहिए। इसके नियमित सेवन से आर्थराइटिस के मरीजों को फायदा होता है। इसके अलावा अस्थमा रोग के लिए भी गिलोय जूस बहुत लाभकारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *