तेज रफ्तार ब्रेजा कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

Ghazipur: सहेड़ी के पास गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में राहुल बिंद की मौत हो गई जबकि उसका साथी सोनू राय घायल हो गया. दोनों नंदगंज की तरफ जा रहे थे तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों काफी दूर तक जा गिरे.

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 पर हादसे की सूचना दी, जिसके बाद 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. दोनों घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने राहुल बिंद को मृत घोषित कर दिया. वहीं, हादसे में सोनू राय का हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तेज रफ्तार ब्रेजा कार की तलाश में जुटी है. हादसे की खबर मिलते ही मृतक के गांव में कोहराम मच गया. परिजन गहरे सदमे में हैं.

इसे भी पढ़ें:-अच्छे दिन शुरू होने से पहले मिलते हैं 7 संकेत, दूर होने लगती हैं सारी परेशानियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *