Entertainment: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस बार वीकेंड का वार काफी गरमागरम होने वाला है, शो के होस्ट सलमान खान घरवालों की हरकतों पर सवाल उठाते दिखाई देंगे, इस बार उनके गुस्से का सामना स्काउट ओपी को करना पड़ेगा, सलमान, स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी और उनकी करीबी दोस्त लव गिल के बीच चल रहे विवाद को लेकर उन्हें कटघरे में खड़ा करेंगे, इस दौरान सलमान की नाराजगी साफ नजर आएगी और वह स्काउट को जमकर खरी-खोटी सुनाएंगे।
दरअसल, बिग बॉस के घर में स्काउट ओपी और लव गिल की दोस्ती लंबे समय से सुर्खियों में है, स्काउट कई मौकों पर लव को अपनी बहन जैसी दोस्त बता चुके हैं, हालांकि, उनकी गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी को यह नजदीकी पसंद नहीं है, बीते वीकेंड का वार में भी काश्वी ने स्काउट के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें लव से दूरी रखने की सलाह दी थी।
लव के लिए चुप्पी साधने पर सलमान ने स्काउट को घेरा
आने वाले एपिसोड के प्रोमो में सलमान खान इसी पूरे मामले पर स्काउट से जवाब मांगते नजर आएंगे, वह सवाल उठाते हैं कि अगर लव उनकी बहन जैसी दोस्त हैं, तो फिर गर्लफ्रेंड के सामने वह उनके पक्ष में क्यों नहीं बोले? सलमान यह भी पूछते हैं कि क्या लव ने उन्हें भावनात्मक रूप से अपने प्रभाव में ले रखा है, इस पर स्काउट ऐसी किसी भी बात से इनकार करते हैं, लेकिन उनका जवाब सलमान को संतुष्ट नहीं कर पाता और वह अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं।
स्काउट की सफाई सुनने के बाद सलमान खान उन पर तीखे शब्दों में निशाना साधते हैं, वह कहते हैं, ‘इस घर में बहन शब्द ही ना पनौती है, स्काउट, एक बात तो आपने प्रूव कर दी कि आप किसी के साथ लॉयल नहीं हो, आप बहन जैसी दोस्त कहते हैं उसे गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड नहीं कर पाए, इन्होंने आपको इमोशनली मैनिपुलेट किया है। क्या आप दूध पीते बच्चे हो, मुझे समझ नहीं आता कि दूसरों पर ब्लेम क्यों डालते हो, आपसे और लव से दूरी नहीं सही जा रही थी, ऐसे में नेक्स्ट स्टेज आया कि रिश्ता वही, पर मसाज नहीं, आपने पटाने के चक्कर में फर्जी कमिटमेंट दिया है, तो आपसे घटिया आदमी कोई नहीं, सलमान की ये बातें सुनकर शो का माहौल और भी तनावपूर्ण हो जाता है, खास बात यह है कि उन्होंने स्काउट के व्यवहार के साथ-साथ लव और काश्वी के साथ उनके रिश्तों पर भी सवाल खड़े किए हैं।